![]() |
| IELTS Preparation Tips |
IELTS में इन 4 parts की Test ली जाती हे
1.Listening
2.Writing
3.Reading
4.Speaking
IELTS Test Preparation Tips for all 4 Parts
1.Listening
इसमें आपको पहले ध्यान से सुनना होगा,जो ideas आपने सुनी होगी उसको व्याख्या(interpreting) करना होगा,यहाँ पर आपके full attention की जरुरत पड़ेगी क्युकी आपको recording एक ही बार सुनकर पूछे गए question को अच्छी तरह से समझकर उसका answer देना रहेगा,सबसे पहली और महत्वपूर्ण बात यह हे की आपको Listening Skill Improve करनेके लिए आपको आपकी Spoken English के साथ familiarity बढ़ानी पड़ेगी,passage को सुनकर समजने से अच्छा पढ़कर समझना बेहतर हे क्युकी passage सो सुनने में आपको स्पोकन इंग्लिश के साथ deal करनी पड़ेगी,spoken English के साथ आपका मेलजोल सही pronunciation को सीखकर,native speaker जैसा उच्चारण सीखकर ही improve होगा,स्पोकन इंग्लिश के साथ आपका मेलजोल इसके प्रति अनावरण(exposure) पर निर्भर करता हे,आप native speaker के जैसा जितनी ज्यादा सही pronunciation और accent की practice करोगे उतना ज्यादा आप Spoken English के साथ परिचित(familiarized) होंगे और आपकी listening skill improve होगी.
यह भी पढ़े:English Grammar Learning Tips
सही pronunciation सिखनेको ज्यादा महत्व दीजिये,pronunciation को improve करनेके लिए dictionary का उपयोग कीजिये,यह बेहतर होगा की आप talking dictionary का उपयोग करें क्योकि इससे words की सही pronunciation सिखनेमें आसानी रहेगी,ज्यादा से ज्यादा vocabulary को याद कीजिये,क्योकि आप words का meaning नहीं जानते होंगे तो जब आप recording सुनोगे तब उसका सहिसे जवाब नहीं दे सकोगे.क्युकी आपको पूछा गया question ही समज में नहीं आएगा.
Listening Skill improve करनेके लिए आपके पास काफी options हे जैसे...
English Song
इससे आपकी listening skill improve होगी,अगर आप अभी beginner हे तो आपके लिए song के word को समझना मुस्किल होगा but समय बीतते आपको यह समझना आसान हो जायेगा,इसे सीखनेका एक best तरीका यह हे की जब आप English song सुन रहे हो तब आप song के lyrics को भी पढ़िए,आप song के lyrics को internet पर find कर शकते हो,इंग्लिश song सुनकर साथ साथ उसके लिरिक्स को भी पढ़ना न सिर्फ आपका स्पोकन इंग्लिश के साथ मेलजोल बढ़ाएगा लेकिन इससे आपकी listening भी improve होगी.
English Movies
Movies देखना भी लिसनिंग स्किल को improve करनेमे बहुत helpful हे,movie के dialogues को सुनना लिसनिंग स्किल को बेहतर करनेका बहुत ही बढ़िया तरीका हे क्युकी movies आप बहुत ही ध्यान और interest से देखते हे और अनौपचारिक तरीके से सीखते हे.
English News
Daily basis पर English News को सुनना भी लिस्टेनिंग स्किल को बेहतर करने में अहम रोल निभाता हे,Newscaster हरेक शब्द का clearly और सही तरीके से उच्चारण करेगा,news को सुनना आपकी लिसनिंग को सुधारेगा,TV या Radio पर न्यूज़ डेली सुनिए,शुरुआत में आपको इसे समझना मुस्किल होगा लेकिन समय बीतते आपके लिए यह आसान हो जायेगा.क्युकी 'practice makes mans perfect'.
English में आपसी बातचीत
Discussions आपकी स्पीकिंग और साथ साथ लिसनिंग भी बेहतर करनेमे मदद करेगा,यह आपको English में बोलने और सुनने का अवसर प्रदान करेगा,आप अपने class mate और friends के साथ अलग अलग topics पर discussion कीजिये इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा.
यह भी पढ़े:Tips for Spoken English
2.Writing
Event,topic,situation पर लिखना एक कला हे और इसे training और practice से विकसित किया जा शकता हे.
Writing skill आपकी रचनात्मकता,आविष्कारशीलता(inventiveness),expression की स्टाइल,आपके खुदका observation,grammar में आपकी accuracy,ideas का सिलेक्शन और संग्रह,विचारो को सही से बयाँ करना पर निर्भर करता हे.
रचनात्मकता का मतलब topic और situation के ऊपर new ideas का सर्जन और आयोजन करना,संक्षेप में तथ्यों का सही तरीकेसे विस्तार करना,आपको topic और situation दी जाएगी जिसको आप कुछ हद तक जानते होंगे,बादमे आपके क्रिएटिविटी power पर निर्भर करता हे की आप जिस fact को जानते हो और आपके अंदर जो ideas आ रही हे उसे कैसे utilize करना,उसे shape देना और कैसे पेपर पर सही तरीकेसे उतारना(लिखना),क्रिएटिविटी का सम्बन्ध आपकी अवलोकन(observation) शक्ति,परिस्थिति जो creativity का स्त्रोत प्रदान करती हे उसके मुताबिक ideas का अवलोकन और संग्रह के साथ linked हे.
अच्छी writing skill के लिए expression की स्टाइल और आइडियाज को सही तरीकेसे आकार देना बहुत ही महत्वपूर्ण हे,expression की स्टाइल अपने रीडर को अपने विचार present करनेका अच्छा तरीका हे,reader आसानी से समज सके ऐसे अपने विचारों को present करना चाहिए,sentence में सही से संबंध और निरंतरता होनी चाहिए,sentence का सही क्रम,पहले क्या लिखना हे और बादमे क्या लिखना हे यह कौसल को हमे developed करना चाहिए,प्रभावशाली राइटिंग के लिए expressing की अच्छी स्टाइल,sentence का सही क्रम बहुत ही महत्वपूर्ण हे.
अच्छी writing skill के लिए आपकी grammar में भी accuracy होनी चाहिए,हरेक शब्द,वाक्य,और sentence grammatically सही होना चाहिए.
Paragraph की विषेश संरचना होनी चाहिए,पैराग्राफ की पहली लाइन पुरे paragraph या topic की सेंट्रल them पर पकड़ रखेगी और बाकि की central थीम को और ज्यादा explain करेगी,पैराग्राफ की पहली लाइन page की बायीं और से थोड़ी space के साथ start होगी,और पैराग्राफ की दूसरी लाइन page बायीं और से शुरुआत से ही start होगी,paragraph एक जैसे आइडियाज और वही आइडियाज के स्पष्टीकरण combination पर पकड़ रखेगा,पैराग्राफ लिखनेसे पहले यह पॉइंट को हमेशा याद रखे.
विस्तृत लिखने के लिए outline बनाना एक अच्छा tool हे,जब आपको टॉपिक दिया जाये तब पहले outlines और brief notes लिखनेका प्रयास करें,बाद मे व्यापक essay लिखनेके के लिए outlines को ज्यादा स्पष्टीकरण से जोड़कर विस्तृत कीजिये.
अच्छा लिखने की quality जन्मजात नहीं होती लेकिंग इसे training and practice से विकसित किया जा शकता हे,अलग अलग टॉपिक पर लिखने का प्रयास करे,शुरुआत में आपको एक simple essay भी लिखना मुस्किल लगेगा लेकिन practice से आपके अंदर अलग अलग चीजों पर लिखने का command आ जायेगा.
सबसे बढ़िया तरिका यह हे की कोई एक टॉपिक को सेलेक्ट कीजिये और आपके दिमाग में वह टॉपिक के बारेमे जोभी हे,आपको जो भी आता हे उसे पेपर पर लिखिए,आपका लिखना खत्म हो जाये फिर उसे पढ़िए,फिर इस बारमे सोचिये की इसमें और क्या add करू जिससे इसको और भी improve कर शकु,जो आपने पहले लिखा हे वह समेत वह टॉपिक के बारेमे वापस लिखिए,same topic से यह क्रिया को 4,5 बार से ज्यादा revise कीजिये, हरबार आपको टॉपिक के बारेमे नए आइडियाज और perspective प्राप्त होंगे,यह आपकी राइटिंग स्किल को निखारने और पनपने मदद करेगा.
Writing is Re-writing-Donald Murray
3.Reading
Practicing Similar Passages
बहुत सी books हे जिसमे practice के लिए ऐसे passage होंगे,आप इसे इंटरनेट पर भी ढूंढ शकते हे,आपको पैसेज पढ़ना होगा और बादमे उसके निचे दिए questions का answer देना होगा, जो पढनेकी बुक होगी उसमे वह सवालों की सही जवाब भी दिए होंगे,इस तरह की प्रैक्टिस आपको टेस्ट की preparation में बहुत help करेगी,यह आपका पैसेज को पढ़ना और उसके questions के answer देनेके दृष्टिकोण को भी ठीक करेगा,यह आपको प्रैक्टिस करवाएगा की पैसेज को कैसे पढ़ना हे और उसके जवाब कैसे बनाने हे,ज्यादा से ज्यादा पैसेज को पढ़िए और उसमे दिए गए उसके questions and answer की practice कीजिये,यह रीडिंग module में success होनेका सबसे अच्छा तरीका हे.
इसकी प्रैक्टिस करनेकी बढ़िया रीत यह हे की आप पैसेज को ध्यान से पढ़िए और उसमे दिए गए सवालों के सही जवाब को देखे बिना उसके जवाब देने का प्रयास करे और बादमे उसके साथ check कीजिये,जबतक आप दिए गए सवालों के जवाब खुद तैयार न करे तब तक उसके सही जवाब को न देखे,इससे आपको आपकी mistakes का पता चलेगा और आपको आपकी mistakes सुधारने का मौका मिलेगा.
Effective Reading
आपका reading में performance इस बात पर ज्यादा निर्भर करता हे की आप text को कैसे पढ़ते हे,पढ़ना मतलब सिर्फ words को पढ़ना नहीं लेकिन उसके पीछे 1 purpose हे,और वह purpose हे की writer अपने reader को क्या समजाना चाहता हे उस पुरे idea और sentence को समझना,उसे effective reading कहेंगे,effective reading से आपको पैसेज का सही picture समजमे आएगा.
ज्यादातर students को केवल सतही(Cursory) पढ़ने की आदत होती हे,वह केवल sentence को पढ़ते ही हे लेकिन उसके पीछे क्या भावार्थ हे उसको समजने की कोसिस नही करते इसके कारण वह पैसेज के questions के सही से answer नही दे पाते.
आपको cursory reading की जगह पर effective रीडिंग method को अपनाना होगा,और इसमें आपके full attention,interest और concentration की जरुरत पड़ेगी.
यह भी पढ़े:How to memorize Vocabulary
General Reading
यह स्किल बेहतर करनेमे magazine,journals,newspaper,general books,good essays का बड़ा योगदान रहता हे,यह आपके पढने की practice और पढने के कौसल के विकास में अनौपचारिक opportunity प्रदान करता हे
यह reading में आपके ज्यादा attention की जरुर नही रहती हे,लेकिन यह बात भी सच हे की आपको इसमें पूरा interest रखना होगा,इसके कारण आप easily और quickly पढ़ शकोगे,यह रीडिंग का फायदा यह हे की आप उस time कुछ feel नही करोगे लेकिन लम्बे समय के बाद आपको इसके benefit का realize होगा.
Daily Basis पर newspaper पढना एक अच्छी आदत हे और इससे आपकी पढने की skill improve होगी,इसके अलावा आप प्रसिद्ध writer द्वारा लिखी अच्छी assay की book पढ़ शकते हे,यदि आप novel या magazine भी पढ़ रहे हे तो इसे अच्छे से पढिये क्युकी इससे आप इसको enjoy कर शकोगे और आपको इसका benefit भी मिलेगा.
4.Speaking
Fluency improve करने के बहुत से तरीके हे,1 तरीका हे की अलग अलग topics पर बोलना शुरू कर दीजिये,topic को सेलेक्ट कीजिये और उसके बारेमे बोलना शुरू कीजिये,फिर भलेही आप रूम में अकेले बैठे हो और वहां आपको सुनने वाला कोई न हो,सोचे की बहुत सारे लोग आपको सुनने के लिए आपके सामने बैठे हुए हे,और आप उनके सामने अपनी speech दे रहे हे,जितना ज्यादा हो शके उतना टॉपिक के बारेमे बोलिए,आपका यह बार बार करना आपकी fluency को बेहतर करेगा.
Fluency improve करनेका दूसरा तरीका यह हे की आप अपने friends के साथ English में discussion में भाग(participate) लीजिए,यदि आप students हे तो कुछ topics पर discussion में participate करना आपके लिए बहुत ही आसान हे,1 common problem हे जो आपको अंग्रेजी में बातचीत करने से रोकती हे और वह हे, शर्म(shyness),ज्यादातर English सीखने वाले English में बातचीत नहीं करते क्युकी उनके मनमे एक दर रहता हे की वह कुछ mistakes करेंगे और लोग उनकी आलोचना करेंगे,आप शर्म का त्याग कीजिये और बोलना शुरू कीजिये क्युकी आदमी गलतियां कर कर ही सीखता हे,आप बिना गलती किये कुछ भी शिख नहीं पाओगे.
शब्दों का सही pronunciation बहुत important हे,सही pronunciation सीखने के लिए आप dictionary की मदद ले शकते हे,आप talking dictionary का उपयोग कर शकते हे क्युकी इससे आप pronunciation सिर्फ पढ़कर नहीं बल्कि सुनकर भी शिख शकते हे,आप daily इंग्लिश न्यूज़ देखकर और सुनकर भी यह शिख शकते हे.
Speaking में आपकी grammar में accuracy भी बहुत महत्वपूर्ण भाग हे,और यह practice से ही develop होगा,speaking में आपको सोचने और तय करनेके लिए writing के कम अपेक्षाकृत time होगा,अंग्रेजी में बोलकर और उस वक़्त grammar का ध्यान रखकर आप इस पर command पा शकते हे.
IELTS के यह module में आपको part 1 में introduce yourself,family background,interests,hobbies यह सब के बारेमे पूछा जायेगा तो आपको अपने आपको कैसे introduce करना और दूसरे expected questions के answer prepare करने चाहिए,और part 2 में आपको topic के ऊपर बोलना हे,और इसकी तैयारी के लिए आपको 1 minute दी जाएगी,topic के बारेमे आउट लाइन्स या नोट्स बनाइये, जो आपको दिए गए टॉपिक के ऊपर विस्तार से बोलने में help करेगा,यह आपको part 3 में भी help करेगा जिसमे आपको part 2 के them of topic से related questions पर discussion करना होगा.
आपको यह post अच्छी लगी हो तो please इसे अपने friends और relatives के साथ share करें जिससे उनको भी इससे help मिल शके और निचे comment box में comment कर अपनी मूल्यवान राय जरूर दे

No comments:
Post a Comment